Followers

Saturday, December 18, 2010

दुबई कब जाएं- swatantraawaz

दुबई कब जाएं

Hindi News Portal

Hindi News Portalदुबई आने से पहले निश्चित करें कि आप घूमने, नौकरी करने या व्यापार करने आना चाहते हैं या फिर बाजार का रूख देखना चाहते हैं। सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप कितने दिनों के लिए दुबई जाना चाहते हैं।

पर्यटकों के लिए 14 दिन का 'ट्रांजिट वीजा' काफी है 14 दिनों में वे आस-पास की सभी महत्वपूर्ण जगहों जैसे आबूधाबी, रसलखेमा, फुजेरा उमलक्वीन, एलऐन, दुबई, शारजाह वगैरा को देख सकते हैं।

नौकरी की तलाश में आने वाले 2 महीने का 'विजिट वीजा' ले कर आ सकते हैं। यदि 2 महीने में नौकरी न मिली या कंपनी का वीजा स्टैंप न लगा तो 1महीने का वीजा बढ़वाया जा सकता है।

नौकरी पर आने वाले 2 महीने का 'विजिट वीजा' खत्म होने पर पास के किसी स्थान जैसे किश आयरलैंड, मस्कट आदि जा कर भी वापस दूसरे 2 महीने वाले वीजा पर आ सकते हैं। इसके लिए ट्रैवल एजेंट से संपर्क करना पड़ेगा।

व्यापार के लिए आने वाले या व्यापार की खोज में आने वाले 'ट्रांजिट वीजा' या 'विजिट वीजा' पर आ सकते हैं। यह व्यापारी की क्षमता पर निर्भर है कि वह 15 दिन में अपना काम पूरा करता है या 2 महीने में।

उमरा करने आए कई लोग उमरा करने के बाद यहीं बस जाते हैं। दरअसल, वे यहां नौकरी की तलाश में आते हैं और बिना वीजा के वे इधर-उधर काम करते हैं। 'एमेनेस्टी' आने पर ही वे वापस अपने देश आ सकते हैं। 'एमेनेस्टी' से पहले पुलिस से पकड़े जाने पर उन्हें जेल भी हो सकती है या उन्हें जेल से सीधे उनके देश वापस भेजा जा सकता है।

वीजा कहां से प्राप्त करें ?

मुंबई और दिल्ली की यूएई एंबेसी में आवेदनपत्र दे कर वीजा प्राप्त किया जा सकता है।

एमिरेट्स एअरलाइंस भी वीजा और एमिरेट्स जहाज का टिकट मुहैया कराती है। वीजा की वह उतनी ही फीस लेती है, जितनी यहां इमिग्रेशन में फीस लेती है, साधारण वीजा के लिए करीब 100 दिरहम और तत्काल वीजा के लिए करीब 200 दिरहम लगते हैं। हर बड़े शहर में दुबई के वीजा के लिए ऑफिस बनाए गए हैं, जहां पूछी गई पूरी जानकारी वाले कागजात जमा करने पर वीजा प्राप्त हो जाता है। कागजात में राशनकार्ड, फोटोग्राफ, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, बिजली का बिल आदि की फोटोकॉपी आदि मांगते हैं।


दुबई कब जाएं- swatantraawaz

No comments:

Post a Comment