Followers

Friday, January 14, 2011

hindi news-राष्ट्र-किंकर ने किया संस्कृति सम्मान समारोह-swatantraawaz

राष्ट्र-किंकर ने किया संस्कृति सम्मान समारोह

राष्ट्र-किंकर ने किया संस्कृति सम्मान समारोहनई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली की जनकपुरी के साहित्य कला परिषद सभागार में देश-विदेश से पधारे विद्वानों ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। अवसर था साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था राष्ट्र-किंकर के संस्कृति सम्मान समारोह का। गुजरात से पधारे समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी डॉ गौरांगशरण देवाचार्य और दिल्ली के महापौर पृथ्वीराज साहनी ने संस्कृति सम्मान प्रदान किया और भारतीय संस्कृति के विश्वव्यापी प्रभावों की चर्चा करते हुए उसे सर्वाधिक वैज्ञानिक बताया। उन्होंने युवाओं विशेष रूप से बढ़ते बच्चों पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।

समारोह के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के सिद्धहस्त शिल्पी गिरिराजप्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि दिल्ली सरकार की भोजपुरी अकादमी के सदस्य एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव और आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने अपने विशिष्ट अंदाज में स्वयं को तथाकथित मार्डन घोषित करने वालों और मीडिया के एक वर्ग द्वारा सांस्कृतिक प्रदूषण फैलाने की आलोचना करते हुए देश के बुद्धिजीवी वर्ग से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इससे पूर्व गायत्री परिवार की शाखा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रदेश संयोजक खैराती लाल सचदेवा ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद देश के कोने से कोने से पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्था के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।


Read More: राष्ट्र-किंकर ने किया संस्कृति सम्मान समारोह-swatantraawaz

No comments:

Post a Comment