Followers

Monday, February 7, 2011

hindi news-कृष्ण कुमार यादव को डॉ अंबेडकर फेलोशिप-swatantraawaz

कृष्ण कुमार यादव को डॉ अंबेडकर फेलोशिप

कृष्ण कुमार यादव को डॉ अंबेडकर फेलोशिपपोर्टब्लेयर। भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने साहित्य सेवा एवं सामाजिक कार्यों में रचनात्मक योगदान के लिए युवा साहित्यकार एवं भारतीय डाक सेवा के अधिकारी कृष्ण कुमार यादव को अपने रजत जयंती वर्ष में 'डॉ अंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान-2010' से सम्मानित किया है। कृष्ण कुमार यादव वर्तमान में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की डाक सेवाओं के निदेशक हैं।

सरकारी सेवा में उच्च पदस्थ अधिकारी होने के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय 33 वर्षीय कृष्ण कुमार यादव की रचनाधर्मिता को देश की प्रायः अधिकतर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में देखा-पढ़ा जा सकता है। विभिन्न विधाओं में अनवरत प्रकाशित होने वाले केके यादव की अब तक कुल 5 पुस्तकें- अभिलाषा (काव्य संग्रह), अभिव्यक्तियों के बहाने (निबंध संग्रह), अनुभूतियां और विमर्श (निबंध संग्रह) और इंडिया पोस्टः 150 ग्लोरियस ईयर्स, क्रांति यज्ञः 1857 से 1947 की गाथा प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रसिद्ध बाल साहित्यकार डॉ राष्ट्रबंधु ने केके यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर 'बाल साहित्य समीक्षा' पत्रिका का विशेषांक जारी किया है तो इलाहाबाद से प्रकाशित 'गुफ्तगू' पत्रिका ने भी उन पर परिशिष्ट अंक जारी किया है। शोधार्थियों के लिए आपके जीवन पर एक पुस्तक 'बढ़ते चरण शिखर की ओर: कृष्ण कुमार यादव' (संपादक डॉ दुर्गाचरण मिश्र) भी प्रकाशित हुई है।


Read More: कृष्ण कुमार यादव को डॉ अंबेडकर फेलोशिप-swatantraawaz

No comments:

Post a Comment