Followers

Wednesday, March 9, 2011

hindi news-रामरज का तिलक लगाकर गांव में अभियान-swatantraawaz

रामरज का तिलक लगाकर गांव में अभियान
  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

रामरज का तिलक लगाकर गांव में अभियानअयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की संकल्प सिद्धि के लिए रामभक्तों को अयोध्या की श्रीरामरज (मिट्टी) का तिलक लगाकर और घर-घर में पूजन कर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पुनः तत्पर रहने का आह्वान होगा। इसके लिए रामनवमी पर्व पर देश के छह लाख गांवों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कारसेवकपुरम में दो दिवसीय हनुमत शक्ति जागरण अनुष्ठान समिति के चिंतन वर्ग में देशभर से आए जिला स्तरीय पदाधिकारियों के बीच विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल ने यह घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम ही भारत हैं और भारत ही राम हैं, इससे अलग इस राष्ट्र की परिकल्पना ही अधूरी है।

अशोक सिंघल ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिए लगातार हनुमानजी की कृपा रामभक्तों पर बनी हुई है, हनुमत शक्ति जागरण अनुष्ठान के माध्यम से इसका व्यापक प्रभाव दिखाई दे रहा है। जन्म स्थल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा इसको प्राप्त करने के लिए सन् 1528 से लगातार संघर्ष चलता रहा और अंततोगत्वा हिंदू समाज की विजय हुई। सन् 1528 के बाद पहली बार विश्व में यह मान्यता प्राप्त हुई कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि यही स्थान है जिसके लिए हिंदू समाज ने लगातार संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुतियां दीं। उन्होंने कहा श्रीराम इस आंदोलन के घट-घट में विराजमान हैं। ब्राह्मांड के नायक भगवान श्रीराम के जन्म दिवस श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर राष्ट्रव्यापी राम महोत्सव का कार्यक्रम छह लाख गांवों में मनाया जाएगा और करोड़ों-करोड़ राम भक्तों के मस्तक पर अयोध्याजी से दी जा रही श्रीराम रज का तिलक लगाकर और राम मंदिर का प्रस्तावित माडल देकर उन्हें संकल्पबद्ध किया जाएगा। सिंघल ने यह भी कहा कि इस दौरान गांव-गांव में जन-जागरण यात्राएं भी निकाली जाएंगी। श्रीरामनवमी के पश्चात अयोध्या में 15 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। इस अनुष्ठान में देश के विभिन्न सम्प्रदायों के धर्माचार्यो से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने का निवेदन किया गया है। Read More: रामरज का तिलक लगाकर गांव में अभियान

No comments:

Post a Comment