Followers

Tuesday, April 26, 2011

जापान से दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे पर चर्चा

जापान से दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे पर चर्चा
  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

जापान से दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे पर चर्चाटोकियो। भारत के केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने टोकियो में जापान के प्रधानमंत्री नाओतो कान से भेंट की। नाओतो कान ने जापान के साथ भारत की व्‍यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए बातचीत की सफलता पर संतोष व्‍यक्‍त किया। इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं। बैठक में जापान के प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच अनुसंधान और नवाचार के लिए तकनीकी सहयोग को अधिक महत्‍व नहीं दिया। उन्‍होंने दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना से संबंधित भारत के आधारभूत ढांचे के विकास में भागीदारी करने का पक्ष लिया।

इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए आनंद शर्मा ने दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना को भारत के महत्‍व दिए जाने पर प्रकाश डाला, जो कि निर्णायक रूप से आयोजन के चरण से परियोजना कार्यान्‍वयन की स्थिति में आ गई है। परियोजना पर एक सौ अरब अमरीकी डॉलर से अधिक का पूंजी‍निवेश किया जाएगा और इसे भारत और जापान के बीच भागीदारी की फ्लैगशिप पहल के रूप में देखा जा रहा है। आनंद शर्मा ने परियोजना की शुरूआत के रूप में भारत और जापान के नौ-नौ अरब डॉलर के बराबर के योगदान का एक प्रचालन कोष गठित करने का प्रस्‍ताव किया। इस पर जापान के प्रधानमंत्री ने अपने देश के वित्‍तीय योगदान को देखते हुए सहमति व्‍यक्‍त की। Read More

1 comment: