Followers

Tuesday, February 22, 2011

hindi news-गोधरा घटना एक साजिश थी-विशेष अदालत-swatantraawaz

गोधरा घटना एक साजिश थी-विशेष अदालत
  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

गोधरा घटना एक साजिश थी-विशेष अदालतअहमदाबाद। साबरमती एक्‍सप्रेस के गोधरा पहुंचते ही उसकी एक बोगी में आग लगाने की लोमहर्षक घटना पर विशेष अदालत का फैसला आ गया है। अदालत ने इसे एक पूर्वनियोजित साजिश माना है और इसमें 31 लोगों को गुनाहगार पाया है। इस रेल गाड़ी में वह बोगी आग के हवाले की गई थी जिसमें अयोध्‍या से लौट रहे कारसेवक सवार थे। फैसले से किसी प्रकार की संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए गुजरात में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विशेष अदालत ने जेल में ही यह फैसला सुनाया। सन् 2002 की 27 फरवरी को हुई इस वारदात में जलकर 58 कारसेवकों की मौत हुई थी। पूरे गुजरात में इसकी भयानक हिंसात्‍मक प्रतिक्रिया हुई और उसमें करीब एक हज़ार लोग मारे गए। इन दोनों घटनाओं ने देश के सांप्रदायिक अमन चैन को भारी नुकसान पहुंचाया है। यह फैसला केवल गोधरा रेल कांड पर है जिसमें विशेष अदालत ने 31 लोगों को दोषी करार दिया है जबकि 63 अन्‍य आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने माना कि साबरमती रेल में आग एक साजिश के तहत लगाई गई थी, न कि यह कोई हादसा था।


Read More: -गोधरा घटना एक साजिश थी-विशेष अदालत-swatantraawaz

Monday, February 21, 2011

धोनी ! राजनीति छोड़ो, क्रिकेट खेलो !

धोनी ! राजनीति छोड़ो, क्रिकेट खेलो !ई दिल्ली। लंदन का लार्ड्स का मैदान। भारत के सामने करो या मरो की चुनौती। छक्के और चौके के लिए विख्यात भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की शर्मनाक विफलता यानि भारत का ट्वेंटी ट्वेंटी विश्वकप से बाहर होना, पूरी दुनिया ने देखा। धुरंधरों पर जो थू-थू हो रही है, उसकी सारे मीडिया वाले अपनी तरह से व्याख्या कर रहे हैं। भारत के सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए आखिरी ओवर में 19 रन के विजय लक्ष्य का पीछा करते हुए उम्मीद की जा रही थी कि धोनी के बल्ले से अब सिक्स निकलेगा और अब चार रन निकलेंगे और फिर दो सिक्स, जिससे कि भारत विश्व कप की लड़ाई में लड़ता हुआ, सेमीफाइनल के मैदान में पहुंच जाएगा। लेकिन आखिरी ओवर में भारतीय ऑल राउंडर युसूफ पठान ने जैसे ही सिक्स लगाया तो भारत की हारती हुई लड़ाई, जीतती नजर आई। लेकिन जैसे ही बैटिंग के छोर पर धोनी लौटे और चार गेंदें बाकी थीं तो उन्हें खेलते हुए देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे धोनी की भुजाएं जवाब दे गई हों, बल्ला कुंद हो गया हो और वह हार मानकर अपनी टीम के साथ पैवेलियन लौट जाना चाहते हों। वही हुआ भी। सचमुच लगा कि वह महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि कोई चूका और थका हुआ खिलाड़ी खेल रहा है जो केवल दिखाने के लिए ही हाथ पांव फेंक रहा है।
भारत ट्वेंटी ट्वेंटी के इस विश्वकप से बाहर हो चुका है। बहुतों को इस सच्चाई ने रात भर सोने नही दिया। कई तो अपने 'नुकसान' के सदमें में ही नींद की गोलियां खा रहे होंगे। यूं तो इस मैच का रोमांच उसी समय समाप्त हो गया था जब विश्वकप से आस्ट्रेलिया और उसके बाद आयरलैंड बाहर हो गया था। आयरलैंड भी इस वर्ल्डकप में पूरी आक्रामकता से खेला और यदि उसकी किस्मत साथ दे गई होती तो उसने इस वर्ल्ड कप से वेस्ट इंडीज को भी बाहर कर दिया था। आस्ट्रेलिया का बाहर होना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह विश्‍वकप का विजेता है। जिस प्रकार से दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिक्रियावादी मैच देखने के लिए उत्सुक रहती है, वही स्थिति आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच भी रहती है। अगर इंग्लैंड की धरती पर आस्ट्रेलिया नहीं खेल रहा है तो इंग्लैंड वालों के लिए यह उस तरह है कि जैसे कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच न लगने का कोई मजा नहीं है। यदि पाकिस्तान और भारत के बीच मैच नहीं हो रहा है, तो बहुतों के लिए विश्वकप सूना सा लगता है। ये चार देश, क्रिकेट के ऐसे सिरमौर हैं कि अगर इनमें से दो में से कोई एक भी नहीं है तो भी कोई क्रिकेट पर सट्टा लगाने को तैयार नहीं होगा। भारत और आस्ट्रेलिया का विश्वकप से बाहर होना अब केवल इस विश्वकप की हार-जीत की रस्म अदायगी कही जाएगी। यहां खिलाड़ियों के रनों की बौछार और हिरन की तरह से चौकड़ी भरकर उछलकर कैच पकड़ते खिलाड़ी के पराक्रम और साहस पर रोमांचित होकर वैसी तालियां बजाने वाले मौजूद नहीं होंगे। दर्शक यह भी देखना और अनुभव करना चाहते हैं कि मैदान में मैच का किस-किस अंदाज में लुत्फ उठाया जा रहा है।
Read more:  धोनी ! राजनीति छोड़ो, क्रिकेट खेलो !

Saturday, February 19, 2011

Garima on Bloggers

Garima on Bloggers

Friday, February 18, 2011

hindi news-मनमोहन एक कमज़ोर प्रधानमंत्री-आडवाणी-swatantraawaz

मनमोहन एक कमज़ोर प्रधानमंत्री-आडवाणी

मनमोहन एक कमज़ोर प्रधानमंत्री-आडवाणीकोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक कमज़ोर और लाचार प्रधानमंत्री बताते हुए कहा है कि वे सहानुभूति के पात्र हैं। आडवाणी ने कहा कि 'मुझे मनमोहन सिंह पर दया आती है गुस्सा नहीं, मैंने नेहरू काल से अब तक कई प्रधानमंत्री देखे हैं लेकिन मनमोहन सिंह जितना कमज़ोर प्रधानमंत्री नहीं देखा।' उन्होंने कहा कि जेपीसी को टूजी स्पेक्ट्रम मामले के साथ राष्ट्रमंडल खेल और मुंबई की आदर्श सोसाइटी में घपलों के मामले की भी जांच करनी चाहिए। टूजी स्पेक्ट्रम की जेपीसी जांच से डीएमके बेनकाब हो जाएगा, और बाकी इन दो मामलों में कांग्रेस की संलिप्तता भी उजागर हो जाएगी।

आडवाणी ने कहा यह गंभीर बात है कि प्रधानमंत्री को टूजी स्पेक्ट्रम मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देना पड़ा है। टेलीफोन टेपिंग का भी उन्होंने जिक्र किया और कहा कि राजनेताओं के टेलीफोन गृहमंत्रालय की इज़ाजत के बगैर टेप नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों की सरकारें भ्रष्टाचार से मुक्त हैं। आडवाणी ने कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के साथ तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को भी निशाना बनाया और यह कहा कि इस तरह की पार्टियां अपनी सुविधा के लिए इधर-उधर जाती रहती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव में माकपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी कांग्रेस को ही लपेटा। भाजपा के वरिष्ठ नेता विदेशी काले धन पर बोले और भाजपा नेता अरूण जेटली ने माओवादियों और मार्क्सवादियों को एक ही श्रेणी में रखा।


Read more: मनमोहन एक कमज़ोर प्रधानमंत्री-आडवाणी-swatantraawaz

hindi news-आयुर्वेद के आगे कोई और नहीं-swatantraawaz

आयुर्वेद के आगे कोई और नहीं

आयुर्वेद के आगे कोई और नहींऋषिकेश। 'मानव कल्याण के लिए आयुर्वेद का जन्म हुआ, आयुर्वेद एवं योग मानव के स्वास्थ्य के लिए सहायक है।' ये भाव मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरूवार को यहां परमार्थ निकेतन परिसर में आयुर्वेद एवं योग पर आयोजित पांच दिवसीय तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए प्रकट किए। उन्होंने मानव कल्याण के लिए सहायक योग एवं आयुर्वेद के ज्ञान के प्रसार के लिए आयोजित इस कार्यशाला के आयोजकों का धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य पद्धतियों से केवल शरीर ठीक हो सकता है, किंतु आयुर्वेद तन, मन और आत्मा की भी शुद्धि करता है, जो मानव और समाज के कल्याण के लिए सहायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सम्मेलन में आयुर्वेद पर आये विचार मानव कल्याण के लिए लाभदायक होंगे। आयुर्वेद और योग की साधना, दुःखी, पीड़ित, व्याधियों से प्रभावित इंसान की रक्षा करता है, इसके लिए उन्होंने विशेषज्ञों को आगे आने का आह्वान किया। यह उत्तराखंड का सौभाग्य है कि तन, मन और आत्मा की शुद्धि के लिए यहां वातावरण विद्यमान है। उन्होंने आत्मा की शुद्धि को ही वास्तविक शुद्धि बताया। उन्होंने मानवता की रक्षा के लिए आयोजित इस सम्मेलन के सहयोगियों का आभार प्रकट किया।


Read More: -आयुर्वेद के आगे कोई और नहीं-swatantraawaz

Tuesday, February 15, 2011

hindi news-भारत की छह अभिनेत्रियों पर डाक टिकट जारी-swatantraawaz

भारत की छह अभिनेत्रियों पर डाक टिकट जारी

भारत की छह अभिनेत्रियों पर डाक टिकट जारीनई दिल्ली। केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री गुरूदास कामत ने छह प्रसिद्ध अभिनेत्रियों पर छह डाक टिकट जारी किए। इनमें प्रसिद्ध अभिनेत्री कानन देवी, देविका रानी, सावित्री, मीना कुमारी, लीला नायडू और नूतन शामिल हैं। बीते दौर की दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियों आशा पारिख और वैजयंती माला ने इस समारोह में भागीदारी करते हुए उन दिनों की अभिनेत्रियों और उनकी कार्यप्रणाली की यादें ताजा कीं। इस मौके पर मीना कुमारी के पारिवारिक सदस्‍य तेजदार अमरोही और अभिनेत्री सावित्री के परिवार के सदस्‍य भी उपस्थित थे। राज्‍य मंत्री ने इस मौके पर भारतीय डाक इतिहास पर आधारित स्‍टीव बोर्गिया लिखित कॉफी टेबल पुस्‍तक 'पिजिन टू पोस्‍ट' भी जारी की।


Read More: भारत की छह अभिनेत्रियों पर डाक टिकट जारी-swatantraawaz

Monday, February 14, 2011

hindi news-मुगल गार्डेन 16 मार्च तक खुला-swatantraawaz

मुगल गार्डेन 16 मार्च तक खुला

मुगल गार्डेन 16 मार्च तक खुला

नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति भवन के मुगल गार्डेन सहित अन्‍य गार्डेन आम लोगों के देखने के लिए 15 फरवरी से 16 मार्च तक खुले रहेंगे। ये गार्डेन देखभाल रख रखाव के कारण सोमवार को छोड़कर शेष सभी दिनों में प्रात: 10 बजे से 5 बजे सायं तक खुले रहेंगे। गार्डेन देखने के लिए प्रवेश केवल सायं 4 बजे तक होगा। गार्डेन के लिए प्रवेश और निकासी राष्ट्रपति स्‍टेट के द्वार संख्‍या 35 से होगी जो नार्थ एवेन्यू के पास कैथेड्रल चर्च के पश्‍चिम में लगभग 300 मीटर पर चर्च रोड के आखिरी सिरे पर है। आगंतुकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ पानी की बोतल, ब्रीफकेस, हैंडबैग, लेडिज पर्स, छाता, कैमरा, रेडियो ट्रांजिस्‍टर, सेल फोन, हथियार, गोला बारूद और खाने की वस्‍तुएं न लाएं।


Read More: मुगल गार्डेन 16 मार्च तक खुला-swatantraawaz