Followers

Sunday, January 30, 2011

चौक की क्रिकेट की महान विभूतियों का सम्मान

चौक की क्रिकेट की महान विभूतियों का सम्मान
लखनऊ। लखनऊ के चौक स्टेडियम में रामनाथ कपूर स्मारक क्रिकेट कप के लिए नीरू कपूर एकादश और एलएन मिश्रा एकादश के बीच 20 ओवर का 26 जनवरी को प्रदर्शनी मैच हुआ जिसमें एलएन मिश्रा एकादश ने यह कप जीत लिया। रामनाथ कपूर उत्तर प्रदेश के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी नीरू कपूर के पिताश्री हैं जिनकी याद में वे हर वर्ष यह मैच कराया करते हैं। यह मैच चौक की महान विभूतियों को समर्पित किया गया था। इसमें वरिष्ठ क्रिकेटरों, सांसद लालजी टंडन सहित चौक के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। दर्शकों ने मैच का खूब आनंद लिया।
चौक की क्रिकेट की महान विभूतियों का सम्मानरामनाथ कपूर स्मारक प्रदर्शनी मैच में बुजुर्ग कामेश्वर नाथ टंडन और श्याम हजारे को खासतौर से सम्मानित किया गया। क्रिकेट के आयोजनों में इनका निस्वार्थ और बड़ा भारी योगदान माना जाता है। सांसद लालजी टंडन ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। लालजी टंडन ने उन खिलाड़ियों के चित्र पर भी अपने श्रद्वासुमन अर्पित किए जो लखनऊ में क्रिकेट के पर्यायवाची रहे हैं। एक बैनर पर इन सभी खिलाड़ियों के चित्रों को एक साथ लगाया गया था। नीरू कपूर ने लालजी टंडन को बैनर का अवलोकन कराते हुए दिवंगत इन14 खिलाड़ियों के क्रिकेट में योगदान की याद दिलाई। टंडन ने इनमें गहरी दिलचस्पी ली और नीरू कपूर की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उन्होंने चौक की क्रिकेट की इन महान विभूतियों को समारोहपूर्वक याद किया। नीरू कपूर ने इस क्रिकेट मैच को केवल 20 ओवरों के खेलने भर तक सीमित नहीं रखा अपितु इस बात का पूरा ध्यान रखा कि चौक के क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट में उनके योगदान और उनकी प्रतिभाओं की भी चर्चा हो। यह मैच रखकर उन्होंने चौक की उन यादों और इतिहास को खोला जिनका जानना और समझना आज की खेल पीढ़ी के लिए जरूरी है।
प्रदर्शनी मैच में जो भी क्रिकेट खेल रहे थे और जो देखने आए थे, सभी ने खूब लुफ्त उठाया। मैच में खेलने वाले हर उम्र के खिलाड़ी चौक के थे जिनका क्रिकेट से बड़ा गहरा रिश्ता रहा है। कमेंटेटर सभी खिलाड़ियों के बीते दिनों की यादगार बातें भी सुना रहे थे जिनसे मैच में और ज्यादा आनंद आ रहा था। एक-दो क्रिकेटर तो ऐसे थे कि जिन्होंने अच्छे शॉट लगाए लेकिन अपनी शारीरिक अवस्था के कारण रन लेने के लिए दौड़ नहीं पाए और रन आउट हो गए। स्वयं नीरू कपूर रन लेने की हड़बड़ाहट में उलझकर पिच पर लुढ़क गए तो चौक स्टेडियम ठहाकों से गूंज उठा। नीरू कपूर ने अच्छे शॉट खेले। दर्शकों के लिए यह क्षण भी बहुत मनोरंजनकारी थे। कमेंटेटर कह रहे थे कि इस मैच की विशेषता ही यह है कि इसमें तब और अब में अंतर जरूर है लेकिन क्रिकेट के प्रति हौसला वही पुराना है। नीरू कपूर के आग्रह पर कई रणजी खिलाड़ी और चौक के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे भारी संख्या में मौजूद थे। Read More: http://www.swatantraawaz.com/ramnath-cricket.htm

Saturday, January 29, 2011

hindi news-दुनिया के देश भारत में चुनाव प्रबंधन के कायल-swatantraawaz

दुनिया के देश भारत में चुनाव प्रबंधन के कायल

दुनिया के देश भारत में चुनाव प्रबंधन के कायलनई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग, पाकिस्‍तानी निर्वाचन आयोग के अनुरोध पर अपनी इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को पाकिस्‍तान में प्रदर्शित करने के लिए अपना एक तकनीकी दल वहां भेजने पर सहमत हो गया है। ईवीएम निर्माता कंपनियों बीईएल और ईसीआईएल की टीमों को अगले महीने पाकिस्तान भेजा जाएगा। यह सहमति भारत के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त डॉ एसवाई कुरैशी के नेतृत्‍व वाले तीन सदस्‍यीय आयोग और पाकिस्‍तान के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त न्‍यायमूर्ति हामिद अली मिर्जा के नेतृत्‍व में भारत दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के बीच नई दिल्‍ली में हुई द्विपक्षीय बातचीत में बनी।

पाकिस्‍तान का निर्वाचन आयोग अपने यहां के चुनावों में इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के इस्‍तेमाल को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके लिए वह विभिन्‍न विकल्‍पों को तलाश रहा है। पाकिस्तान के निर्वाचन आयुक्त न्‍यायमूर्ति मिर्जा ने भारतीय निर्वाचन आयोग के चुनाव प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए दोनों आयोगों के बीच निकट सहयोग की इच्‍छा प्रकट की। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ कुरैशी ने पाकिस्‍तानी प्रतिनिधिमंडल को सभी विशेषज्ञताएं साझा करने और अन्‍य जरूरी समर्थन देने का आश्‍वासन दिया। Read More: दुनिया के देश भारत में चुनाव प्रबंधन के कायल-swatantraawaz

Friday, January 28, 2011

hindi news-फेसबुक एवं समूह के खिलाफ एफआईआर-swatantraawaz

फेसबुक एवं समूह के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ। लखनऊ के थाना गोमती नगर में सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक पर 'आई हेट गांधी' नाम से चल रहे एक समूह, फेसबुक कंपनी एवं अन्य के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उत्तर प्रदेश कॉडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पंजीकृत कराई इस एफआईआर में कहा है कि फेसबुक सोशल नेटवर्किंग साईट पर गांधीजी के खिलाफ कई गंदे और भद्दे शब्दों और गालियों का खुलेआम प्रयोग किया गया है। इन गालियों के जरिये महात्मा गांधी की प्रतिष्ठा तो धूमिल की ही गयी है, साथ ही समाज में विद्वेष बढ़ाने, लोगों को गलत ढंग से उकसाने, लोगों को विचार-समूहों और अन्य आधारों पर बांटने का प्रयास भी किया गया है। ज्ञातव्य है कि फेसबुक पर इसके सदस्य अलग-अलग समूह बनाते हैं जिनमे 'आई हेट गांधी' भी एक समूह चल रहा है।

तहरीर में इस समूह में मुख्य भूमिका राहुल देवगन निवासी ग्राम-खौली, जिला पटियाला, पंजाब की बताई गयी है जबकि अन्य लोगों में गौरव बैनर्जी, रोहन शिंदे, शिक्षित कुमार, गदाधर घोषाल, जसजीत सिंह, देवेन टंडन, अमित आर्य, विग्नेश एन वी और अन्य नामित किये गए हैं। इन व्यक्तियों के अतिरिक्त फेसबुक इंक, मुख्यालय पालो अल्टो, कैलिफोर्निया, यूएसए को इस प्रकार के आपराधिक कृत्य के प्रति जानबूझ कर आंखें मूंदे रखने और इसके बारे में जानकारी हो जाने के बाद भी आवश्यक कदम नहीं उठाने के लिए आपराधिक तौर पर जिम्मेदार बताते हुए मुल्जिम बताया गया है।


Read More: फेसबुक एवं समूह के खिलाफ एफआईआर-swatantraawaz

Thursday, January 27, 2011

hindi news-सैनिक अस्पतालों का जल्दी ही आधुनीकीकरण-swatantraawaz

सैनिक अस्पतालों का जल्दी ही आधुनीकीकरण

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

सैनिक अस्पतालों का जल्दी ही आधुनीकीकरणनई दिल्ली। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने आश्वासन दिया है कि सैनिक अस्पतालों के आधुनीकीकरण के लिए धन का अभाव नहीं होगा। सर्वोत्तम कमान अस्पताल के लिए रक्षा मंत्री की ट्रॉफियां प्रदान करने के बाद संबोधित करते हुए एंटनी ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ रुपए समूचे वार्षिक बजट में खर्च किया है। सभी अस्पतालों को विभिन्न चरणों में देश के सर्वोत्तम अस्पतालों के समकक्ष आधुनिक बनाया जाएगा।


Read More: सैनिक अस्पतालों का जल्दी ही आधुनीकीकरण-swatantraawaz

hindi news-तूतीकोरिन पोर्ट अब वीओ चिदंबरनार पोर्ट ट्रस्‍ट-swatantraawaz

तूतीकोरिन पोर्ट अब वीओ चिदंबरनार पोर्ट ट्रस्‍ट

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

तूतीकोरिन पोर्ट अब वीओ चिदंबरनार पोर्ट ट्रस्‍टनई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तूतीकोरिन पोर्ट ट्रस्‍ट का नाम बदलकर वीओ चिदंबरनार पोर्ट ट्रस्‍ट करने का प्रस्‍ताव मंजूर कर लिया है। भारत में बंदरगाहों के नाम सामान्‍यत: उस शहर के नाम पर होते हैं, जहां ये बंदरगाह स्थित होते हैं। हालांकि, अतीत में विशेष परिस्थिति के रूप में महान नेताओं के नाम पर कुछ बंदरगाहों के नाम रखे गए हैं। तमिलनाडु के विभिन्‍न हिस्‍सों से तूतीकोरिन पोर्ट ट्रस्‍ट का नाम वीओ चिदंबरनार पोर्ट ट्रस्‍ट करने की मांग लगातार उठती रही है। वीओ चिदंबरनार पिल्‍लई (5 सितंबर, 1872-18 नवंबर 1936) तूतीकोरिन के निकट ओट्टापिडारम से थे। स्‍वदेशी आंदोलन के हिस्‍से के रूप में उन्‍होंने ‘द स्‍वदेशी स्‍टीम नैविगेशन कंपनी’ शुरू की। उन्‍होंने दो जहाज खरीदे और 1906 में तूतीकोरिन और कोलंबो के बीच पहली स्‍वदेशी भारतीय नौवहन सेवा की शुरुआत की। वह तमिल के प्रकांड विद्वान, सफल लेखक, जोशीले वक्‍ता, श्रमिक संघ के असरदार नेता और निडर स्‍वतंत्रता सेनानी थे। इनके नाम पर तूतीकोरिन पोर्ट ट्रस्‍ट बंदरगाह का नाम रखकर कृतज्ञ राष्‍ट्र इस महान स्‍वतंत्रता सेनानी को स्‍वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान को याद करेगा।


Read More: तूतीकोरिन पोर्ट अब वीओ चिदंबरनार पोर्ट ट्रस्‍ट-swatantraawaz

Monday, January 24, 2011

hindi news-एनबीआरआई में गुलाब और ग्लैडिओलस की धूम-swatantraawaz

एनबीआरआई में गुलाब और ग्लैडिओलस की धूम

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के सेंट्रल लॉन में भीनी-भीनी खुशबू और रंग बिरंगे गुलाब और ग्लैडिओलस की प्रदर्शनी कड़ाके की ठंड के बाद भी खुली धूप में शुरू हुई। इस बार प्रदर्शनी में 63 प्रदर्शकों की कुल 697 प्रविष्टियां सम्मिलित की गईं। इस वर्ष गुलाब की 75 और ग्लैडिओलस की 45 एवं हाउस प्लान्ट की 15 प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया। पिछले वर्ष प्रदर्शनी में 47 प्रदर्शकों से कुल 446 प्रविष्टियां प्राप्त की गईं थीं।

इस वर्ष के प्रमुख विजयी प्रतिभागी इस प्रकार रहे- सर्वोत्तम गुलाब-माल नर्सरी रनिंग चैलेंज कप हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड एसेसरीज डिवीजन फैजाबाद रोड लखनऊ। सर्वोत्तम एचटीदुरंगे गुलाब-आरवी सिथोले मेमोरियल चैलेंज कप कुलपति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी। सर्वोत्तम सुगंधित हाइब्रिड टी गुलाब-चौधरी अकबर हुसैन मेमोरियल रनिंग ट्राफी केंद्रीय पौधशाला बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी। सर्वोत्तम एचटी लाल गुलाब-परसी-लैंकास्टर चैलेंज कप हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड फैजाबाद रोड लखनऊ। सर्वोत्तम गुलाबी गुलाब-श्रीमती कुमुद रस्तोगी मेमोरियल रनिंग चैलेंज ट्राफी कुलपति बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी। सर्वोत्तम रंगीन धारीदार एचटी गुलाब-हृदय प्रसाद तिवारी रनिंग चैलेंज शील्ड केन्द्रीय पौधशाला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी। सर्वोत्तम एचटी पीले गुलाब-सुलभ तिवारी मेमोरियल रनिंग चैलेंज कप अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम पण्डित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान लखनऊ। सर्वोत्तम ग्लैडिओलस स्पाईक-सैय्यद गुलाम अब्बास काज़मी मेमोरियल रनिंग चैलेंज शील्ड निदेशक सीमैप लखनऊ।Read More:

एनबीआरआई में गुलाब और ग्लैडिओलस की धूम-swatantraawaz

Monday, January 17, 2011

विश्वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की राष्ट्रीय चयन समिति ने 19 फरवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में शुरू हो रहे आईसीसी विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम की घोषणा कर दी है। टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उपकप्तान वीरेन्द्र सहवाग होंगे।


15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन कृष्णमाचारी श्रीकांत की अगुआई वाली चयन समिति ने किया।

विश्वकप के लिए घोषित भारतीय टीम इस प्रकार है -
महेन्द्रसिंह धोनी (कप्तान), वीरेन्द्र सहवाग (उपकप्तान), सचिन तेंडुलकर, गौतम गंभीर, युवराजसिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, जहीर खान, हरभजनसिंह, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, यूसुफ पठान, आर. अश्विन पीयूष चावला और प्रवीण कुमार।

रोहित शर्मा, श्रीसंथ और ईशांत शर्मा को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम में तीन स्पिनर और चार तेज गेंदबाज शामिल किए गए हैं। विकेटकीपर के रूप में एकमात्र कप्तान धोनी ही रहेंगे।

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने जा रहे इस विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन संभावित 30 खिलाड़ियों में से किया गया है। भारतीय टीम में चयन के लिए युवा क्रिकेटरों के नामों पर लंबी बहस हुई।
For Latest Hindi News Visit Our Hindi News Portal