Followers

Wednesday, January 12, 2011

hindi news-ममता रेल बोगी कारखाने की नींव रखी-swatantraawaz

ममता रेल बोगी कारखाने की नींव रखी

ममता रेल बोगी कारखाने की नींव रखीकोलकाता। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के निकट बज बज में एसी कंटेनर और बोगी निर्माण कारखाने की आधारशिला रखी। रेल मंत्री ने किसानों की दुर्दशा को दूर करने और करोड़ों रूपये के कृषि उत्‍पादों को बचाने के मद्देनजर 2010-11 के रेल बजट में ऐसा कारखाना स्‍थापित करने की घोषणा की थी। नया एसी कंटेनर और बोगी निर्माण कारखाना 59 करोड़ 30 लाख रूपये की अनुमानित लागत से स्‍थापित किया जाएगा। इस कारखाने में नियमित आधार पर मांग के अनुसार एसी कंटेनर और 600 फिएट बोगी फ्रेम प्रतिवर्ष बनाए जाएंगे। फिएट बोगी ने बेहतरीन गुणवत्‍ता और उच्‍च सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाती हैं। कारखाने का निर्माण रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम राईट्स के जरिये किया जाएगा। इसके लिए बज बज में लगभग 3.5 एकड़ क्षेत्र की पहचान कर ली गई है।Read More:

ममता रेल बोगी कारखाने की नींव रखी-swatantraawaz

Saturday, January 8, 2011

हे राम! आप प्रकट क्यों नहीं होते?- swatantraawaz

हे राम! आप प्रकट क्यों नहीं होते?

आध्यात्मिक चेतना और आस्था के प्रतीक। चरित्र, धर्म, नीति और मर्यादा के चरम आदर्श-पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम आपको सादर वंदन! आपके प्रेरणादायक विलक्षण चरित्र और प्रसंगों को दुनिया भर में हर साल रामलीलाओं के माध्यम से स्मरण किया जाता है। आपने त्रेता युग में मृत्यु लोक में भगवान विष्णु का अवतार लेकर पृथ्वी को आसुरी शक्तियों से मुक्त किया था ना? इससे आपकी कीर्ति युग युगांतर से आपके पुण्य, न्याय, मर्यादा चरित्र वीरता और आदर्श के रूप में समस्त लोकों में विख्यात और रोम-रोम में अमर है। उपनिषद में आपकी महिमा का यहां तक बखान है कि राम की संपूर्ण कथा ऊँकी ही अभिव्यक्ति है। मान्यता है कि अंत समय में आपका नाम लेने से पापी भी अपने पापों से मुक्त हो जाता है और उसे स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।
हे जगदीश्वर! आपका स्मरण करते ही रामराज्य की कल्पना होने लगती है। आखिर कैसा रहा होगा आपका शासन। ‘ना कोऊ दरिद्र ना लच्छन हीना।’ लेकिन प्रभु संक्षेप में कहूं तो आपने दुनिया को जो संस्कार दिये थे, आज उनकी अर्थी निकल रही है अर्थी। आपकी प्रजा भयभीत है। धर्म, व्यापार बन गया है
, और कर्म, कुकर्म में बदलता जा रहा है। अब तो यहां तक कहा जाने लगा है कि आपका कोई वजूद ही नहीं है। आप केवल कपोल काल्पनिक हैं। आपने मृत्यु लोक को जिन आसुरी शक्तियों से आजाद कराया था, वे फिर से जन्म लेकर सर उठा रही हैं।
हे मर्यादा पुरुषोत्तम! आपके भक्त आपका नाम नहीं ले सकते। वे आपके आदर्शों का प्रचार-प्रसार और अनुसरण नहीं कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में आपके खिलाफ सच्ची रामायण बंटवाई और बिकवाई जा रही हैं। अयोध्या में आपके जन्मस्थान का दर्शन करने जाते हुए भी लोग डरते हैं, कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। हमें नहीं मालूम था कि ऐसा समय भी आएगा, जब आपका नाम इतना अछूत हो जाएगा कि आपका नाम लेते ही पुलिस की लाठियां पड़नी शुरू हो जाएंगी। राजनेता या राजनीतिक पार्टियां अपने को आपसे जोड़ने में परहेज करने लगेंगी और आपका नाम लेने वाले को सांप्रदायिक तत्व कहा जाने लगेगा।
Read More: हे राम! आप प्रकट क्यों नहीं होते?- swatantraawaz

hindi news-वनराज के साम्राज्य पर तस्करों का हमला!-swatantraawaz

वनराज के साम्राज्य पर तस्करों का हमला!


वनराज के साम्राज्य पर तस्करों का हमला!

  • दुधवा, लखीमपुर खीरी, उप्र। उत्तर प्रदेश में वन माफियाओं और वन्य प्राणियों के तस्करों और हत्यारों के सामने सारे कानून तौबा कर रहे हैं। दुधवा में वनराज के साम्राज्य पर तस्करों के लगातार हमलों को कोई रोक नहीं पा रहा है। यकीन नहीं हो रहा हो तो दुधवा नेशनल पार्क आइए और खुद देखिए! शक्ति और शौर्य के प्रतीक बाघ और उन्हें प्राकृतिक संरक्षण देने वाले घने वन, दुधवा नेशनल पार्क से गायब हो रहे हैं। अभी ही की बात है, तस्कर शिकारियों ने दुर्लभ तेंदुए के दो नवजात शावकों से उनकी मां छीन ली। रो-चिल्लाकर बदहवासी में अपनी मां को ढूंढते फिर रहे भूखे-प्यासे ये शावक, पास के गांव वालों के हाथ लगे, जिन्हें लालन-पालन केलिए लखनऊ के प्राणि उद्यान भेजा गया।

लखीमपुर खीरी जनपद के वन्य जीवों और वनों से समृद्धशाली दुधवा अभ्यारण्य में वनराज और वन्य प्राणियों का कभी साम्राज्य हुआ करता था। मगर आज यहां राजनीतिज्ञ, वन माफियाओं और वन्य प्राणियों के हत्यारों और तस्करों का राज है। इनके खिलाफ बोलने वालों को वन माफिया गुंडों और पुलिस से पिटवाते हैं, मरवाते हैं और उल्टे जेल भिजवाते हैं। पुलिस यहां बेजुबानों पर कहर टूटता देखती है और वन के अधिकांश सिपाही या तो मूकदर्शक होते हैं या आदेशों की प्रतीक्षा में असहाय से खड़े होते हैं। दुधवा के इस बियावान में वन्य प्राणियों के प्राकृतिक परिवासों में इनके परिवारों की हलचल देखने और किलकारियां सुनने शायद ही कोई पहुंच पाए, अलबत्ता उनके पेशेवर हत्यारे अपनी सूंघने की शक्ति से वहां का सारा पता रखते हैं। इसलिए अब यह कभी सुनने को नहीं मिलता है कि वन की महारानी ने कब और कहां वन के राजकुमारों को जन्म दिया और कब वे हत्यारे तस्करों की भेंट चढ़ गए। Read More: वनराज के साम्राज्य पर तस्करों का हमला!-swatantraawaz

Monday, January 3, 2011

hindi news-आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में 2011वें बच्चे का जन्म-swatantraawaz

आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में 2011वें बच्चे का जन्म

आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में 2011वें बच्चे का जन्मदेहरादून। मुख्यमंत्री आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय देवभूमि 108 आपातकालीन सेवा में चलती एम्बुलेंस में 2011वें बच्चे के जन्म देने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा जनपद के धौलादेवी ब्लॉक में जागर गांव के खेती स्थान निवासी विनोद जोशी को इस बच्ची के पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस में जन्मी इस कन्या के नाम 11 हजार रुपये की एफडी, संबंधित आशा को 11 हजार रुपये और एम्बुलेंस टीम को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप नौटियाल एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस सेवा ने आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को मौत के मुंह से निकालकर जीवन देकर अपनी जीवनदायिनी सेवा के नाम को सार्थक किया है। उन्होंने 108 सेवा की पूरी टीम के सदस्यों के भी खुशहाल और रिद्धिसिद्धी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कन्या को जन्म दिलाने वाली आशा पुष्पा देवी, एम्बुलेंस के ईएमटी पुष्पेन्द्र, वाहन चालक दीपक बिष्ट, प्रभारी संतोष पंत और डॉ अनुरिल गुप्ता को सॉल एवं बुके से सम्मानित किया। Read More:

आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में 2011वें बच्चे का जन्म-swatantraawaz

Sunday, January 2, 2011

hindi news-2010 यूपी के लिए अभिशप्त-सपा-swatantraawaz

2010 यूपी के लिए अभिशप्त-सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का मानना है कि उत्तर प्रदेश के लिए 2010 अभिशप्त वर्ष रहा है। मुख्यमंत्री मायावती ने सत्ता के दुरूपयोग और प्रशासनिक ताकत के बल पर मतपेटियों पर कब्जा करने का विश्व रिकार्ड कायम कर दिया। लोकतंत्र की सभी मर्यादाएं ताक पर रखकर सभी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा गिराने में भी कसर नहीं रखी गई। सच तो यह है कि अपराधियों को छूट, लूट, अपहरण, महिलाओं से दुराचार, मानवाधिकारों का हनन, हर ठेके में कमीशन और हर गली में शराब यही बसपा राज में सर्वजन हिताय का संदेश जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने साल भर में सिर्फ स्मारक, पार्क, पत्थर के हाथी और अपनी पत्थर की मूर्तियां लगाने का ही काम किया है। विकास के कहीं कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़े। बिजली के फर्जी समझौते, सड़क पुल में घटिया निर्माण कार्य, महंगी शिक्षा, दलितों पर अत्याचार, किसानों के साथ छल, इन कारनामों के साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरा साल बिता दिया। आम जनता मंहगाई की मार से पिसती रही, अपराधी दबंगई करते रहे, वृद्ध दंपत्तियों की हत्याएं होती रही, व्यापारी लुटते रहे, वकील पिटते रहे, नौजवान भटकते रहे। शिक्षा मित्र, किसान मित्र, आंगनवाड़ी, मिडडे मील बनाने वाली महिलाएं भी पिटी, स्वास्थ्य रक्षकों, ग्राम रोजगार सेवकों को पुलिस के डंडो से जान बचाने के लिए गोमती नदी में छलांग लगानी पड़ी। उर्दू मुअल्लिमों की गुहार बेअसर रही।Read More:

2010 यूपी के लिए अभिशप्त-सपा-swatantraawaz

Saturday, January 1, 2011

hindi news-सहारा इंडिया बना लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस का स्वामी-swatantraawaz

सहारा इंडिया बना लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस का स्वामी

सहारा इंडिया बना लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस का स्वामीलंदन। भारत के सहारा इंडिया परिवार ने सर्वाधिक आइकोनिक होटल, ग्रॉसवेनर हाउस होटल को द रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड ग्रुप पीएलसी से अधिगृहीत कर लिया है। सहारा इंडिया की उप प्रबंध कार्यकर्ता स्वप्ना राय को रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के अधिकारी ने लंदन में स्वामित्व के दस्तावेज सौंपे। इसी के साथ सहारा इंडिया के अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा ने घोषणा की कि उन्होंने ग्रॉसवेनर हाउस में भारतीय तिरंगे के लिए एक उचित स्थान भी निर्धारित कर लिया है। सुब्रत रॉय ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए अपार खुशी हो रही है कि अब ग्रॉसवेनर हाउस सहारा परिवार में शामिल हो रहा है। सहारा इंडिया परिवार के कारोबार के विस्तार में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। ग्रॉसवेनर हाउस, लंदन में मैफेयर स्थित पार्क लेन के प्रतिष्ठित इलाके में एक आइकोनिक लैंडमार्क है। इसमें 420 कमरे, 74 सूइट्स, 27 मीटिंग रूम हैं जो 4,000 वर्गमीटर जगह है और इस होटल का बैंक्यूटिंग स्पेस, ‘द ग्रेट रूम’ यूरोप में विशालतम और अत्यंत प्रसिद्ध है।

सहारा इंडिया परिवार की आने वाले दिनों में योजना है कि वह ग्रॉसवेनर हाउस को लंदन का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाएगा। इसके तहत भारतीय रेस्त्रां ‘नमक’ के साथ-साथ और भी कई रेस्त्रां, एक भव्य बार, बेहतरीन नाईट क्लब, वृह्द बिजनेस सेंटर, स्वीमिंग पूल, एक मोहक पार्लर सहित स्पा एवं अन्य सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इस होटल में लंदन का सबसे बड़ा बैंक्वेट हॉल है, जिसमें वीकेंड में विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ एक हज़ार लोगों के लिए राउण्ड टेबिल व्यवस्था के साथ ड्रिंक्स एवं खाने-पीने की सुविधा होगी। Read More:


सहारा इंडिया बना लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस का स्वामी-swatantraawaz